EROS TIMES: गाजीपुर कहा जाता है कि मौत किसी ना किसी बहाने आ ही जाती है ऐसा ही वाकया आज देखने को मिला है सैदपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव के निवासी विरेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी तारा देवी उम्र 38 वर्ष के साथ करीब ढाई बजे दवा लेने के लिए आगापुर जा रहे थे कि भितरी नहर के पास मोटरसाइकिल से जाते समय अचानक 11 हजार बोल्ट का विद्युत तार ऊपर गिर जाने से मोटरसाइकिल सहित जलकर राख हो गये। पत्नी को झटका लगने से झूलस कर दूर जा गिरी। मृतक गरीब परिवार का था जो स्व० बालकिशुन राम का पुत्र था।मजदूरी करके किसी प्रकार परिवार का जीवीकोपार्जन करता था। खबर है कि आज वीरेंद्र राम निवासी बासुपुर थाना सैदपुर का रहने वाला है और अपनी पत्नी तारा देवी के साथ बाइक से दवा लेने के लिए भीतरी बाजार थाना सैदपुर गाजीपुर जा रहे थे कि ग्राम मोसिनपुर थाना सैदपुर गाजीपुर नहर की पुलिया के पास 11000 वोल्टेज का तार बाइक सवार के ऊपर गिरने से मोटरसाइकिल में फंस जाने पर वीरेंद्र राम बुरी तरह से धूं धूं कर जलने लगा। जिसका जलता हुआ लाइव वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में बीरेंद्र की जलने से मौत हो गई। वहीं करंट लगने की वजह से तारादेवी भी बुरी तरह से जल गई । जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है । पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जा में लेकर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।






