EROS TIMES: गाजीपुर- इंसानियत हुई शर्मसार आंख वालों का कारनामा अंधा बनकर सड़क पर पड़ी लाश पर दौड़ा दी गाड़ियां खबर है कि वाराणसी फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। इतना ही नहीं महिला के शव के ऊपर से फर्राटा भरते कई वाहन गुजर गए। घटना नंदगंज थाना क्षेत्र की है।नंदगंज थान क्षेत्र के रजादी पेट्रोल पंप के पास रविवार को वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रजादी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में करके शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस पूछताछ पर आस पास के लोगों ने बताया कि यह महिला विक्षिप्त थी। कई दिनों से सड़क पर घूम रही थी। थानाध्यक्ष नंदगंज कमलेश पाल ने बताया कि महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फोरलेन हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद महिला के शव के ऊपर फर्राटा भरते हुए कई वाहन गुजर गए। जिसकी वजह से शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






