नोएडा:EROS TIMES: नोएडा के थाना क्षेत्र 49 के गाँव बरौला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले के पास पेड़ पर सगी दो बहनो का शव लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। वही मृतक लड़कियों की मां ने आरोप लगाया है, कि उनकी लड़कियों की हत्या कर शव को उनके ही रिश्तेदार नंदोई (ननद के पति) व उनके भतीजो ने घटना को अंजाम दिया है। वही पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई है।
तस्बीरों में दिखने वाली ये 18 बर्षीय लक्ष्मी और 13 बर्षीय नाबालिक निशा सगी दो बहने है। और नॉएडा के बरौला गाँव में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इनके शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। वही परिजनों ने सीधे-सीधे अपने ही रिश्तेदार पर काफी दिनों ने लड़किओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां का कहना है, कि कुछ दबंग रिश्तेदार ऋषि,बब्लू, रवि और रोहित जोकि मृतक लड़किओं के फूपा के भतीजे है।उनके घर पर रात को आते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। माँ का कहना हैं, कि हमे नहीं पता था कि वो सच में हमारी बेटिओं की हत्या कर देगें। पीड़ित परिवार ने दी तहरीर,पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत कर आरोपिओं के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही करने का आश्वासन दिया ।






