Eros Times: ग्रेटर नोएडा सरकारी मापदण्ड मान्यता प्राप्त ग्रेटर नॉएडा स्थित हग्स लाइफ हौलीस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र के अध्यक्ष लवलिट पीर ने तब मिसाल स्थापित की जब उन्होंने ग्रेटर नॉएडा में “नशा मुक्त भारत अभियान के तहत” 26 जून 2023 को, जो की नशे और अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस है, के दिन राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के समस्त अधिकारी, डॉक्टर, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों को नशे के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कियाl इस कार्यक्रम में उन्होंने किरण बेदी पूर्व आईपीएस और पूर्व उपराज्यपाल पुडुचेरी, जिन्होंने 80 के दशक में नशे के खिलाफ जागरूकता की सर्वप्रथम अलख जगाई, को खास तौर से मुख्य अतिथि आमन्त्रित किया और साथ ही लवलिट ने स्वयं द्वारा निर्देशित नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति समाज में प्रथम बार स्कूली छोटे बच्चों द्वारा पेश कर के जिम्स, ग्रेनो के पतंजलि हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सभी को अनूठी प्रेरणा का स्त्रोत प्रस्तुत किया l
कार्यक्रम में आये पूर्व सचिव भारत सरकार कमल टौवरी, आयुष मन्त्रालय के पूर्व सलाहकार दिनेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता अजीत सिंह दौला, प्रदीप भाटी, डॉ पुष्कर, रवि झकमौला, डॉ गौरव भाटिया, स्नेहलता, अतिक दौलत, मयंक चौहान, राजेश पवार, रवि दत्त, रामवीर, सुदीप, अंत्राष्टीय ख्याति प्राप्त कवि ब्रहमपाल नागर, मुकेश साकीया, हेमराज सिंह, राकेश यादव, रवि गोयल, पल्लवी शर्मा, बाल बाहदुर्, ब्रिगेडियर राकेश, ब्रिगेडियर बृजभूशन आदि शामिल रहे l






