हरेश उपाध्याय
EROS TIMES: नोएडा: सेक्टर -52 स्थित एफएम गार्डन में, ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में, अध्यक्ष भगवान द्वारिकाधीश/श्री बाँके बिहारी विराजमान के सानिध्य में, होली मिलन का समारोह गुलाल-चंदन व गीत-संगीत तथा फागुन की फाग के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा (सांसद), अति विशिष्ठ अतिथि विधायक श्रीचंद्र शर्मा, विशिष्ठ अतिथि फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी त्रिलोक शर्मा,वरिष्ठ समाज सेवी नरेश शर्मा, उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, उद्योगपति हर्ष राज द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी का ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ के होली मिलन समारोह में मौजूद रहें। डॉ महेश शर्मा ने ब्राह्मणों के मूलभूत स्वभाव, विश्व शांति और समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।अति विशिष्ट अतिथि श्रीचन्द शर्मा एमएलसी ने बताया कि ब्राह्मण सदैव ही समाज में अग्रणी रहा है और समस्त समाज के हित में कार्य करता रहा है।
संस्था के संरक्षक चीफ जस्टिस (रिटा० राकेश तिवारी, बी बी शर्मा (आईइएस), टी एन तिवारी (आईएल एस) भी उपस्थित रहें। ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ के महासचिव डी डी तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे,उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, पुनीत पांडे,सचिव अनुभव शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, महेश काशव,चंद्रेश शर्मा, संगठन सचिव राहुल द्विवेदी, प्रतुल पांडेय, अनुज त्रिपाठी, अभिनव पांडेय ने उपस्थित हुए शहर के गणमान्य विप्रजनों का स्वागत सम्मान किया। एचयू म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुशील द्विवेदी के निर्देशन में होली के रंगों में सराबोर होकर नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण में समा बांध दिया।






