हरेश उपाध्याय
EROS TIMES:दिल्ली: दयालपुर बी-ब्लॉक स्थित पाल समाज के तत्वाधान में,होली मंगल मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।समारोह में सादतपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह गौर ने कहा कि हिन्दू आस्था के पर्व होली को सभी मिलजुल कर मनाएं। जिससे क्षेत्र में सद्भाव बना रहे।सादतपुर निगम पार्षदा श्रीमती नीता बिष्ट ने अपने सम्बोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर सादगीपूर्ण होली मनाने का आह्वान किया व समारोह में भारी संख्या में मातृशक्ति के रूप में उपस्थित माताओं बहनों को होली पर्व की बधाई दी।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने हरिण्याकश्यप द्वारा अपनी ही बहन होलिका द्वारा अपने पुत्र प्रह्लाद को जलाकर मारने के कुत्सित प्रयास पर कहा कि जो ईश्वर के सच्चे भक्त होते हैं,उन्हें होलिका जैसी राक्षसी भी नहीं जला पाती बल्कि वह स्वयं आग में जलकर भस्म हो जाती है।होली मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता पाल समाज के वरिष्ठ हेतराम पाल द्वारा की गई तथा मंच संचालन दयालपुर पाल समाज व भाजपा नेता इन्द्रजीत पाली द्वारा किया गया।इस अवसर पर सादतपुर मण्डल अध्यक्ष लक्षण सिंह डबोला, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, उपाध्यक्ष रंजीत झा, किसान मोर्चा महामन्त्री पलटू राम शर्मा, श्रीमती मुकंदी पाल, आशावती पाल, रजनी, कमला देवी, मूर्ति देवी, दिनेश कुमार पाल, देवेंद्र कुमार पाल, गंगा प्रसाद पाल, उमेद सिंह भंडारी, तेजपाल, कमल पाल, केशव पाल, मोनू सहित पाल समाज के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें।






