Eros Times: नोएडा हरियाणा के नूंह में बजरंग दल की धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा पर जानलेवा हमला, आगजनी व फायरिंग के खिलाफ हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया है। इसके खिलाफ आज नोएडा में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद समेत विभिन्न हिन्दू संगठन ने आक्रोश रैली निकाली तथा हमला करने वाले जेहादियों का पुतला भी फूंका।
यह रैली आज सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के गेट नं-4 से शुरू हुई तथा सेक्टर-19 रजनीगंधा चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान हजारों लोग पदयात्रा करके आक्रोश रैली में शामिल हुए तथा हिंसा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्व हिन्दू परिषद के नोएडा महानगर प्रमुख (धर्मप्रचार), राजीव शर्मा ने कहा कि ब्रजमंडल यात्रा पर यह हमला एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ है जिसे हिन्दू संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा इसका बदला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेवात को हिन्दू संगठन पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। हमलावर एक-एक जिहादी को पहचानकर उसे कड़ी सजा दी जाएगी। ताकि भविष्य में वे ऐसी जुर्रत न कर सकें। हिन्दू संगठनों ने मांग की कि हमले में शहीद लोगों को एक-एक करोड़ रूपये तथा घायलों को 20-20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
प्रदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद के नोएडा महानगर अध्यक्ष बहन छाया, महानगर मंत्री दिनेश, उपाध्यक्ष सतबीर, सह मंत्री प्रवेश, कोषाध्यक्ष अनिल, विभाग संयोजक ललित, महानगर सह संयोजक सुमित, आकाश, बजरंग दल टोली पवन, अजीत, नितिन, सर्वेश, धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा, परियोजना प्रमुख ज्ञान प्रकाश, प्रचार प्रमुख राहुल, समरसता प्रमुख अजय, धर्माचार्य भगवती, विभाग मंत्री विकास पंवार, महानगर के अन्य अधिकारी व अनेकों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भाग लिया।






