पेंशन न लेने वाले बुजुर्गों को हिमाचल सरकार देगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा

हर चुनौती को पार करेगी सुक्खू सरकार—राजेश धर्माणी

Eros Times: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हर चुनौती को पार करेगी और अगले 4 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश को स्थिर सरकार देगी। यह बात टीसीपी, हाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत घंडालवी, तड़ोन और बरोटा में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से वर्तमान सरकार को तोड़ने के लिए षड्यंत्र रचा गया था जिसका अब पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि छह विधायकों के जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी हिमाचल विधानसभा में बहुमत में है।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल में पेश किए गए बजट में समाज के हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने सुख आरोग्य योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्गों और कृषकों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी, जो आयकर न दे रहे हों या कोई पेंशन न ले रहे हों। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनो की उच्च शिक्षा के लिए सोलन जिला के कंडाघाट में एक सेंटर आफ एक्सलेंस फॉर एजूकेशन ऑफ दिव्यांगजन की स्थापना किया जाएगा। इस केंद्र में 27 साल तक की आयु के दिव्यांगों के लिए आवासीय सुविधाएं, खेल मैदान व अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, उन्हें रहने के लिए किराए के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से अब तक रिकॉर्ड 95000 से अधिक मामले निपटाए गए है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित चार इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों में रिकॉर्ड 89,091 इंतकाल और 6,029 तकसीम के लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नवीन पहल से समाज के सभी वर्गों को उनके लंबित मामलों का घर-द्वार पर ही समाधान मिल रहा है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है।उन्होंने बताया कि पहली बार, लंबित राजस्व मामलों का समाधान करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में इंतकाल लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घंडालवी पंचायत को जोड़ने वाली सभी संपर्क सड़कों को मेटल किया जाएगा इसके अतिरिक्त स्थानीय कॉलेज के प्रांगण को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त तड़ोन पंचायत सड़क को दोबारा से तोड़कर बनाया जाएगा जिससे इस क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों और भारी वजन की गाड़ियां भी चल सके। इसके अतिरिक्त पंचायत में खाद की डिपो को जल्द खोलने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उद्यान विभाग के एसएमएस अभिषेक वशिष्ठ, कृषि विभाग के एसएमएस बृजेश चंदेल, उद्योग विभाग की प्रसार अधिकारी पूनम और हेल्थ एजुकेटर लीला शर्मा ने अपने-अपने विभागों की विभिन्न लाभकारी की जानकारियां लोगों को दी।कार्यक्रम के दौरान तीनों पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग