EROS TIMES:गाजीपुर विरनो. तेज रफ्तार पिक अप ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर मौके पर एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को परिजनो को बिना सुचना दिए पि एम को भेजा। मंगलवार को सुबह स्थानीय थाना के समीप विरनो दुल्लहपर मार्ग पर जगत पट्टी स्थित नटवा बाबा के स्थान पर अज्ञात पिकप ने बाइक को पीछे से मारा टक्कर वही युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया की अज्ञात पिकअप गाजीपुर की तरफ से दुल्लहपुर की तरफ जा रही थी ईसी बिच तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया । मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजी ओङासन निवासी विकास धिमर 15 पुत्र विरू धिमर किसी काम से जयरामपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था अभी वह नटवा बाबा स्थान पर पहुंचा ही था की पिछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते पिकअप चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।मृतक के पिता ने बताया की सुचना के बाद भी एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को ना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई ना ही हम लोगो को सुचना दिया बल्की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक के पिता थाने के चौकीदार है और पुत्र भी थाने मे ही कार्य करता था। मौके पर मृतक की मां और बहन सहित भाईयों का रो रो कर बुरा हाल था परिजन बार बार शव देखने की विलाप करते रहे । मृतक तीन भाईयों मे दुसरे नंबर पर था और एक बहन भी है तीन घंटे चले काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम ने परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर घटना की जानकारी प्राप्त कर कार्यवाई की जाएगी।






