अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों को सरकारी सेवाएं मुहैया कराने के लिए हर जिले में बनाएगी हेल्प डेस्क  

एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने एससी/एसटी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हर संभव तरीके से लोगों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए

हेल्प डेस्क पर लोग केजरीवाल सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर आवेदन कर सकेंगे, साथ ही पुराने आवेदनों की स्थिति का पता लगा सकेंगे

Eros Times: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार एससी/ एसटी श्रेणी में आने वाले लोगों के हित में काम कर रही है। दिल्ली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के हर व्यक्ति को केजरीवाल सरकारी की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एससी/एसटी श्रेणी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क शुरू करने की संभावनाएं तलाशें। जहां लोगों सरकारी योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकें और साथ ही जिन योजनाओं और सुविधाओं के लिए वह पहले से आवेदन कर चुके हैं उसकी स्थिति का पता लगा सकें।  

छात्रवृत्ति के लिए करना है आवेदन तो हेल्प डेस्क करेगी मदद 

एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार एससी/एसटी लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लाई है। हर जिले में हेल्प डेस्क बनने से हम जनता को लगातार सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से एससी/एसटी छात्र-छात्राओं को जय भीम प्रतिभा विकास योजना, एक से आठवीं कक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति योजना और छात्र स्टेशनरी वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन करने में सहायता मिलेगी। कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि इन हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे जो लोगों की सरकारी फॉर्म भरने में मदद करेंगे। इसी के साथ पहले से योजना में आवेदन कर चुके लोगों को उनके आवेदन की स्थिति भी बताएंगे।  एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में एससी/एसटी विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में संभावनाएं तलाश कर जल्द से जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग