हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान है थीमपोलैरिटी, ब्राइटर माइंड्स मुद्रा यौगिक प्राणाहुति युक्त ध्यान का मुफ़्त प्रशिक्षण इंदिरापुरम गाजियाबाद की सीआईएसएफ 5वीं रिज़र्व बटालियन में सुबह 6 से 8 बजे होगा कार्यक्रम
EROS TIMES: गाजियाबाद आज की भागदौड़ की ज़िंदगी में कम से कम समय और बिना किसी ख़र्च के अपना ख़याल कैसे रखा जाए इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए गाजियाबाद में दूसरा योग महोत्सव आज से शुरु हो रहा है। यह योग महोत्सव 7 से 9 अप्रैल तक सीआईएफ ग्राउंड, इंदिरापुरम में सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आईटीएस कॉलेज मुरादनगर में 23 से 25 मार्च तक योग महोत्सव आयोजित किया जा चुका है, जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
योग महोत्सव का थीम है- हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान जिसमें शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी तकनीकें निःशुल्क सिखाई जाएंगी। इस योग महोत्सव का आयोजन हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट श्री राम चंद्र मिशन सीआईएसएफ और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिलकर किया जा रहा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट, गाजियाबाद भी इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग कर रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस योग महोत्सव में जीवनशैली से जुड़े रोगों जैसे- डायबिटीज ब्लड प्रेशर थायरायड तनाव चिंताअनिद्रा के बेहद सरल और प्राकृतिक निदान करके दिखाए जाएंगे जिसे कोई भी व्यक्ति बिना किसी ख़र्च के अपने घर पर कर सकता है। ये सभी तकनीकें पूरी तरह वैज्ञानिक और मेडिकल साइंस द्वारा प्रामाणित हैं। योग महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है और कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है।






