स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज लगातार कर रहे दिल्ली के अस्पतालों का औचक निरीक्षण

दिल्ली की विश्व स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाते रहने हेतु स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज लगातार कर रहे दिल्ली के अस्पतालों का औचक निरीक्षण

अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अरविंद केजरीवाल का दिल्ली की जनता को किया हुआ वादा बदस्तूर रहेगा जारी, स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयां में से एक दवाई अस्पताल में नहीं थी मौजूद मरीज की शिकायत पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल्द से जल्द स्टॉक मंगाने के लिए निर्देश

अस्पताल में मौजूद एक महिला ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर की तारीफ, कहा अस्पताल में सभी सुविधाएं, साफ-सफाई और इलाज बहुत बेहतर है

अस्पताल प्रशासन ने मंत्री जी को स्टाफ की कमी से अवगत कराया, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Eros Times: अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता को दी जा रही विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से चलाने हेतु मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार दिल्ली के अस्पतालों का कर रहे हैं औचक निरीक्षण I एलएनजेपी, जीटीबी, स्वामी विवेकानंद, इहबास, लाल बहादुर शास्त्री, संजय गांधी मेमोरियल आदि जैसे अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण I अस्पताल में पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा I 

निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल की ओपीडी विभाग, मेडिसिन काउंटर, पर्चा बनाने के काउंटर, ब्लड टेस्टिंग लैब, एमआरआई रूम, आईसीयू वार्ड, जरनल वार्ड आदि का क्या निरीक्षण I सभी विभागों में मौजूद डॉक्टरों तथा  अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जाना, कि कर्मचारियों को काम करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आदि तो नहीं है, अस्पताल में किसी प्रकार की व्यवस्था की कोई कमी तो नहीं है I साथ ही साथ हर विभाग में मौजूद मरीज और उनके परिजनों से बात कर व्यवस्था के बारे में पूछा I मरीज से मुफ्त दवाइयों, सारी मुफ्त जांचों आदि को लेकर बातचीत की, कि किसी प्रकार की कोई रिश्वत या पैसा तो नहीं देना पड़ता I अस्पताल परिसर में मौजूद सभी मरीज एवं परिजन अस्पताल की व्यवस्थाओं से, साफ सफाई से और अस्पताल प्रशासन के आचार व्यवहार से संतुष्ट नजर आए I 

जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव में दिल्ली की जनता से कई वादे किए जिनमें से एक वादा था दिल्ली की जनता को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करना, जो कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पूरा भी किया I इस व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी रखने हेतु माननीय स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहते हैं, ताकि अस्पतालों में यदि किसी प्रकार की कोई कमी, भ्रष्टाचार या अनियमितता है, तो उसका पता लगाया जा सके I इसी श्रंखला में आज स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज जी ने जनकपुरी में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओपीडी विभाग में, आईसीयू विभाग में, मेडिसन काउंटर पर, ऑपरेशन थिएटर में, एनआरआई विभाग में व्यवस्थाओं का जायजा लिया I इन सभी विभागों में मौके पर मौजूद मरीजों एवं उनके परिवार जनों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछा, सभी दवाइयां मुफ्त मिल रही हैं या नहीं ? सभी इलाज मुफ्त किया जा रहे हैं या नहीं? किसी प्रकार का कोई पैसा या रिश्वत मरीजों से तो नहीं ली जा रही आदि, इस बारे में जानकारी हासिल की I मौके पर मौजूद सभी मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की I किसी प्रकार की कोई रिश्वत या पैसा मरीजों को नहीं देना पड़ता, सभी दवाइयां और सभी प्रकार के इलाज अस्पताल की तरफ से मुफ्त मुहैया कराए जाते हैं, सभी मरीजों ने इस बात की तस्दीक की I 

अरविंद केजरीवाल द्वारा किया गया वादा बदस्तूर जारी रहेगा

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली की जनता को किया गया वादा बदस्तूर जारी रहेगी I जिस दिन से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है दिल्ली की जनता को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है I उन्होंने कहा, कि जिस प्रकार से आज तक दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में दिल्ली की जनता को सभी दवाइयां, सभी इलाज उत्तम क्वालिटी के और मुफ्त में मुहैया कराए जाते हैं, यह व्यवस्था हमेशा इसी प्रकार से जारी रहेगी I मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली की जनता से किया हुआ वादा हमेशा कायम रहेगा I उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था और उस वादे पर भरोसा करके दिल्ली की जनता ने तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रचंड बहुमत के साथ चुनकर दिल्ली की सत्ता में बैठाया, तो यह मेरी जिम्मेदारी बनती है, कि हम भी माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली की जनता को किए गए वादे को निभाएं, दिल्ली में स्थापित केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से किए हुए अपने हर वादे को निभाया और दिल्ली की जनता को हमारा यह आश्वासन है, कि जो तमाम व्यवस्थाएं दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को दी जा रही है, वह इसी प्रकार से जारी रहेगी I सभी चिकित्सा व्यवस्थाएं दिल्ली की जनता को इसी प्रकार से मुफ्त उपलब्ध होती रहेगी और जो भी कर्मचारी इस व्यवस्था को तोड़ते हुए या इस व्यवस्था में कुछ कोताही बरतते हुए नजर आएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी I 

जो दवाई उपलब्ध नहीं थी, उसे जल्द से जल्द मंगाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत करते हुए एक मरीज ने बताया, कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों में से एक गोली अस्पताल में मौजूद नहीं है I स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन से इसकी जानकारी ली तो पता चला कि उस दवाई का स्टॉक अस्पताल में खत्म हो गया है I इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द वह दवाई अस्पताल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और साथ ही उस मरीज को दवाई आने पर बुलाकर वह दवाई मुहैया कराने के भी निर्देश दिए I मरीज में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का आभार व्यक्त किया I 

महिला ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमकर की तारीफ

औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी में खुद को दिखाने आई एक महिला से जब स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज जी ने अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछा, तो महिला ने अस्पताल की तारीफ करते हुए माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया I महिला ने अरविंद केजरीवाल जी की जमकर तारीफ की और अस्पताल व्यवस्था की भी तारीफ की I महिला ने बताया कि अस्पताल में प्रशासन द्वारा बहुत ही सभ्य तरीके से व्यवहार किया जाता है I साथ ही साथ अस्पताल की साफ-सफाई भी प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर है I महिला ने बताया कि वह लगभग पिछले 2 महीनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रही है, महिला ने कहा कि कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी अस्पताल में नहीं हुई, किसी प्रकार की कोई रिश्वत किसी को नहीं देनी पड़ी, अस्पताल के डॉक्टर बहुत ही धैर्य के साथ मरीजों की बात सुनते हैं और सभी प्रकार की जांच अस्पताल में मुफ्त की गई है, साथ ही साथ जो भी दवाइयां डॉक्टर द्वारा लिखी जाती है, वह अस्पताल की दवाई वाली खिड़की से मिल जाती है I महिला ने कहा कि जिस दिन से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है, दिल्ली के अस्पतालों में सचमुच अद्भुत परिवर्तन हुए हैं I महिला ने कहा कि हम केजरीवाल जी की सरकार के आने से पहले भी अस्पतालों में जाया करते थे, परंतु इस प्रकार की व्यवस्था हमने अपने जीवन काल में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कभी नहीं देखी I 

अस्पताल में स्टाफ की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा

माननीय स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने औचक निरीक्षण के दौरान न केवल अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बात की अपितु अस्पताल के प्रशासन से भी उनकी समस्याओं के बारे में jaana I स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रशासन से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की, कि अस्पताल के कार्यान्वयन में प्रशासन को किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है I इस बातचीत के दौरान प्रशासन ने अस्पताल में स्टाफ की कमी की समस्या जाहिर की I माननीय स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या के निवारण का आश्वासन दिया I माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भारद्वाज ने कहा, कि हम जल्द से जल्द इस संबंध में एक बैठक का आयोजन कर अस्पताल में विधमान कर्मचारियों, डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ की कमी की समस्या का निवारण करेंगे, ताकि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहे और दिल्ली की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े I

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग