नोएडा :EROS TIMES:‘फ़ोटो जर्नलिस्ट ओमपाल शर्मा का 2 दिसंबर 2016 को सड़क दुर्घटनाका शिकार हो गए थे ओर 18 जनवरी को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजल प्ले एंड नर्सरी स्कूल में सेक्टर-135 स्थित जे एस अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस कैम्प में बच्चों ओर उनके परिजनों समेत क़रीब सौ सेअधिक लोगों ने जाँच करवाई। जिसमें बच्चों का पूरा शारीरिक चेकउप ओर वरिष्ठ लोगों का बी पी ओर सामान्य चेकउप किया गया। डॉक्टर रेयाज अहमद ने बच्चों ओर उनके परिजनों को सर्दी के मौसम में हल्का गुनगुना पानी ,शारीरिक व्यायाम, खाने में फल ऑर दूध पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा किबच्चों की स्वास्थ्य की जाँच हर छह महीने में होनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ लोगों को अपनी दिनचर्या में योगा शामिल करने ओर भोजन समय से करने की सलाह दी। कैम्प के दौरान नॉएडा के पत्रकारों ने श्री शर्मा के फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक़े पर ओमपाल शर्मा के भाई निरंजन शर्मा, राजीव राणा, स्कूल की प्रधानाचार्य दीक्षा जोशी, राजेंद्र जोशी,जे पी सिंह, रणवीर अवाना, राजकुमार चौधरी, मनोज वत्स, अरुण सिन्हा, संगीता, ललित मिश्रा,बी के अवस्थी, जगदीश शर्मा, राजेश मिश्रा, ए के लाल,रनजीत पांडेय, पवन बेरागी, विनय जोशी, शैलजा पांडे,अजय मेहता आदि पत्रकार मौजूद थे।






