क्लीन नोएडा प्रोजेक्ट के साथ शहर के ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन में बदलाव के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने नोएडा के साथ साझेदारी की

नोएडा:EROS TIMES:   एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी शाखा (सीएसआर आर्म) – एचसीएल फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट क्लीन नोएडा के लिए नोएडा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
जिसका उद्देष्य शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) कार्यक्रम में व्यापक बदलाव लाना है। एमओयू के तहत, एचसीएल फाउंडेशन शहर में अपशिष्ट के निपटारे के लिए प्रभावी प्रबंधन समाधानों तथा अवषिश्ट पैदा होने वाली जगहों पर ही अपषिश्ट को छांटने के लिए विश्लेषण, योजना बनाने, डिजाइन और एसडब्ल्यूएम रणनीतियों के कार्यान्वयन के लिए नोएडा के साथ सहयोग करेगा।
देश के अन्य शहरों में इसी तरह के कार्यान्वित कार्यक्रमों से प्राप्त अनुभवों की मदद से प्रोजेक्ट क्लीन नोएडा की मदद से शहर को अपशिश्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ के रूप में विकसित करना है ताकि परिणाम स्वरूप शहर में प्रदूशष स्तर में कमी हो और स्वास्थ्य तथा रहन-सहन की सम्पूर्ण स्थितियों में सुधार हो।
नोएडा के एसीईओ श्री आर के मिश्रा और एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक सुश्री नवप्रीत कौर ने नोएडा के सीईओ आलोक टंडन और दोनों संगठनों (नोएडा तथा एचसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
नोएडा और एचसीएल फाउंडेशन नोएडा में शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक जागरूकता अभियान और अन्य माध्यमों से नागरिकों और अन्य हितधारकों को जोड़ने की दिशा में सहयोग करेंगे।
एमओयू के दायरे में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संचालन, रखरखाव, समन्वय, निगरानी और मूल्यांकन के लिए आईटी-सक्षम समाधान विकसित करना भी शामिल है।
प्रत्येक हितधारक की विशेषज्ञता का लाभ उठाने और रणनीतिक कार्य योजना के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करने के लिए डेटा का आदान-प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में, सभी परियोजनाओं के प्रबंधन, समीक्षा, निगरानी और संचालन के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ एक सहयोग संचालन समिति का गठन किया जा रहा है।
नोएडा वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 600 मीट्रिक टन ठोस कचरा पैदा करता है।
आबादी बढ़ने के साथ, शहर द्वारा पैदा किये जाने वाले कचरे में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है और यदि इन्हें प्रभावी रूप से प्रबंधित नहीं किया गया तो इससे प्रदूषण बढ़ सकता है और चूहों और कीड़ों द्वारा फैलने वाले वेक्टर-जनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, नोएडा को साफ रखने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना बनाने और उसके कार्यान्वयन की तत्काल आवश्यकता है।
नोएडा प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन के बीच एमओयू तीन वर्षों के लिए मान्य होगा।

नोएडा के अध्यक्ष और सीईओ आलोक टंडन के वक्तव्य
“नोएडा और उत्तर प्रदेश राज्य के लिए यह गर्व का क्षण है कि इस एमओयू पर शहर में बदलाव लाने के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं।
जब एचसीएल जैसे कॉरपोरेट सरकार के साथ काम करते हैं तो इससे नोएडा के विकास के लिए हमारे प्रयास के लिए मुझमें काफी विश्वास पैदा होता है। एचसीएल फाउंडेशन के साथ यह अनूठा संबंध अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में देश भर में एक उदाहरण स्थापित करेगा। मैं सभी हितधारकों से हाथ मिलाने और हमारे उद्देश्य के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करने का आग्रह करता हूं।”
एचसीएल फाउंडेशन की निदेषक सुश्री नवप्रीत कौर के वक्तव्य
“एचसीएल का गठन 42 साल पहले किया गया था, और इस तरह हमारा नोएडा शहर और उत्तर प्रदेश राज्य के साथ एक मजबूत रिश्ता है।
एचसीएल फाउंडेशन में, हम मानते हैं कि अकेले काम करने के बजाय साझेदारी में काम करने पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
इसे ध्यान में रखते हुए, हमें प्रोजेक्ट क्लीन नोएडा को लागू करने के लिए नोएडा के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है और उम्मीद करते हैं कि हम एक साथ मिलकर शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को बदलने में सक्षम होंगे।
मुझे उम्मीद है कि अपने संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, हम नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में उंचा स्थान दिला पाएंगे।”

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग