हरदीप पुरी जी आप तो बस मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते रहिये- मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली:EROS TIMES:  “मैं बहुत आदर और सम्मान के साथ आदरणीय हरदीप पुरी जी से कहना चाहता हूं कि दिल्ली की महिलाओं को मेट्रो और बसों में फ्री यात्रा कराने के लिए दिल्ली सरकार के पास प्लान भी है और पैसा भी है।
आप तो बस मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते रहिये। दिल्ली के लोगों के लिए, दिल्ली की महिलाओं के लिए, आप अपना आशीर्वाद बनाये रखिये।
दिल्ली सरकार इसे बहुत अच्छे से लागू कर देगी।“ दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही।

मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी का बयान देखा। पुरी जी ने कहा है कि महिलाओं को दिल्ली में मेट्रो और बस में फ्री यात्रा कराने के लिए दिल्ली सरकार के पास प्लान और पैसा नहीं है।“

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले तीन-चार दिन में हमने इस पर कई मीटिंग्स की हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ट्रांसपोर्ट और मेट्रो के अधिकारियों साथ कई मीटिंग्स की हैं। मैंने और मुख्यमंत्री जी ने कई मीटिंग्स की हैं।
इसको लेकर बहुत प्रभावी योजना निकलकर सामने आ रही है। जनता की तरफ से भी काफी फीडबैक आ रहे हैं।
एक बार इसको अंतिम रूप देने के बाद हम आप लोगों को बताएंगे।“

मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमारे पास बहुत अच्छा प्लान है। बतौर वित्त मंत्री मैं ये भी कहना चाहूंगा कि हमारे पास पैसे की भी कमी नहीं है। दिल्ली में ईमानदार सरकार काम कर रही है। जो बजट पहले 30 हजार करोड़ रुपये था, वह अब 60 हजार करोड़ रुपये हो गया है।“

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा, “हमने 3 जून को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आदेश जारी किये। इसमें लिखा गया है कि डीटीसी, क्लस्टर और डीएमआरसी से पूरा प्लान दीजिए।
फिर 3 जून को ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने डीएमआरसी को चिट्ठी लिखी है।
लगातार ऑफिशियल कम्युनिकेशन चल रहा है। लगातार बैठकें चल रही हैं। इसलिए यह कहना ठीक नहीं है कि कोई मीटिंग नहीं हुई, कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग