दिल्ली:EROS TIMES: गुंजन कुमारी जो की दिल्ली की रहने वाली एक निम्न वर्ग के परिवार से है, जिसकी माँ कैंसर से पीड़ित है माँ की ख़ुशी के लिए अपने अभिनय से अच्छा कलाकार बनकर माँ के सपनो को पूरा करने की कोशिश में लगी है।
कुंजन कुमारी के सपनो को उड़ान देने के लिए सृजना ड्रीम्स मीडिया कंपनी ने अपनी शोर्ट फिल्म जिसका नाम (शर्ट) है जो की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर आधारित है, गुंजन को इस फिल्म में लिया।
इस फिल्म के निर्देशक अमित ललिता दत्ता ने बताया की गुंजन को इस फिल्म मे लेकर उसकी माँ की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश की गयी है।फिल्म की शूटिंग के दौरान गुंजन को एक्टिंग करने मे कैमरा मैन जय प्रकाश व सह निर्देशक साई कुमार ने काफी सहयोग किया ।
फिल्म के निर्माता सोमनाथ हर्जानी ने बताया की फिल्म की शूटिंग पूरी कर हमने इस फिल्म को पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा दिया है।






