EROS TIMES:गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्ग दर्शन मे दिनांक 01.03.2023 को देखभाल क्षेत्र,पेन्डिंग विवेचना व सुरागरसी पतारसी में बाराचवर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डरपास में मामूर थे कि मूखबीर की सूचना पर कि एक व्यक्ति सघन सहकारी समिति लिमिटेड ऊंचाडीह के चोरी में संदिग्ध व्यक्ति जो कामूपुर बाजार में खड़ा है जो कहीं भागने की फिराक में है इस सूचना पर कामूपुर बाजार के बाहर सुभाष यादव के गिट्टी बालू की दुकान के पास जाने वाले तिराहे के पास से गुड्डू राजभर पुत्र राजकुमार राजभर नि0 दुबिहाँ (नेवादा) थाना करी0पुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को सघन सहकारी समिति लिमिटेड ऊंचाडीह के चोरी के 7000 रुपये के साथ समय 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।






