जीएसटी, खुदरा व्यापार एवं आयकर में जल्द मिले राहत – नरेश कुच्छल

नोएडा:EROS TIMES:  व्यापारियों की जीएसटी,खुदरा व्यापार एवं आयकर से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराने हेतु अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रस्तावित पूरे प्रदेश के मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई द्वारा सेक्टर 19 स्तिथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्याल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सौंपा ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि जीएसटी की खामियों के संदर्भ मे पहले भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी हितकारी मांगे उठाई हैं।
जिनमे से बहुत सी समस्याओं का समाधान हुआ है परन्तु अभी भी कई समस्याओं का समाधान होना बाकी है।
जिसमे जीएसटी की अधिकतम दर 15 प्रतिशत करना, जेल के प्रावधानों को पूरी तरह समाप्त करना, जुर्माने की दर 10 हजार तक सीमित करना , सचल दल द्वारा पकड़े गये माल की अपील व्यापारी के गृह नगर मे की जाने की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाना अनिवार्य है।

वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी ने कहा कि सरकार को खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर पाबंदी लगानी चाहिए ओर साथ ही आयकर मे छूट की सीमा बढ़ाकर 6 लाख करनी चाहिए, पार्टनरशिप फर्म ओर कंपनियों की आयकर दर एक रखी जाये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत 2.5 लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यापारियों को सम्मिलित किया जाये।

इस अवसर पर सोनू यादव, दीनू सेफी, मनोज भाटी, सुशील सिंघल, दिनेश महावर, संतोष वर्मा, संदीप भारद्वाज, मुकेश सिंघल, सुशील मित्तल, अभिनंदन भदौरिया, विमल अग्रवाल, सरजीत सिंह, के एल गुप्ता, सुभाष त्यागी, अजय मल्होत्रा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग