गौतमबुद्ध नगर:EROS TIMES:ग्रेटर नोएडा जलपुरा गांव में बीते 29 अक्टूबर को सत्यम की मौत के रहस्य का थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा।
सत्यम का मर्डर उसके अपने एक परिचित प्रमोद के कहने पर प्रमोद के साथी शाहरुख द्वारा किया गया था ।कुछ दिन पहले सत्यम व प्रमोद के बीच झगड़ा हुआ था। प्रमोद ने झगड़े का बदला लेने के लिए अपने साथी शाहरुख को उसकी पिटाई करने के लिए कहा , बदले में प्रमोद ने शाहरुख को कुछ खर्चा देने के लिए कहा । शाहरुख ने पहले सत्यम के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद उसकी पिटाई की। इस पिटाई के दौरान ही सत्यम की मृत्यु हो गई ।सत्यम को मरा हुआ देखकर शाहरुख वहां से भाग गया।
पुलिस ने शाहरुख व प्रमोद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।






