कई मायनों में ग्रेटर नोएडा से खास होगा ग्रेटर नोएडा पार्ट टू – राजेश बैरागी

Eros Times: नया ग्रेटर नोएडा या ग्रेटर नोएडा पार्ट टू किन मायनों में ग्रेटर नोएडा से खास होगा?बीस वर्ष बाद दोनों हिस्सों की आबादी की आवश्यकताओं और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा पार्ट टू के मास्टर प्लान को तैयार करते हुए उन सभी अपेक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनसे भविष्य में कम से कम समस्याओं का सामना करना पड़े।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी नये ग्रेटर नोएडा या ग्रेटर नोएडा पार्ट टू के भविष्य की दृष्टि से सुनियोजित विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसके लिए मास्टर प्लान की तैयारी में भी उनकी विशेष रुचि है। आज शुक्रवार को  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस हेतु सीईओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रेटर नोएडा दो के मास्टर प्लान को लेकर मैराथन बैठक हुई।

बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों के अलावा यीडा, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण,जल निगम, एनटीपीसी,एनपीसीएल,आईजीएल, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड आदि संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि आने वाले बीस वर्षों में ग्रेटर नोएडा एक व दो की जनसंख्या 40 लाख होने का अनुमान है। दूसरे भाग में 140 गांव शामिल होंगे जबकि पहले भाग में 117 गांव हैं।नये ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को अधिक महत्व दिया जाएगा। इससे न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि एकीकृत औद्योगिक क्षेत्र के विकास की परिकल्पना भी साकार होगी।

नये ग्रेटर नोएडा के प्रवेश द्वारों पर ट्रकर्स प्वाइंट बनाए जाएंगे तथा प्रत्येक सुविधा के लिए अलग-अलग गलियारे विकसित किए जाएंगे। इससे मरम्मत के लिए बार बार सड़क खोदने की समस्या ही समाप्त हो जाएगी। पर्यावरण के प्रति गंभीर रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों से मास्टर प्लान के अंतर्गत जल स्रोतों और तालाब आदि को किसी भी प्रकार नष्ट न करने की हिदायत दी। बल्कि सिंचाई की नहर नालियों के दोनों ओर पचास पचास मीटर तक नो कंस्ट्रक्शन जोन निर्धारित करने तथा उस क्षेत्र को हरित पट्टी के साथ सौंदर्यीकृत करने के निर्देश दिए। इस मास्टर प्लान पर आगामी आठ नवंबर को प्राधिकरण के में आम जनता से सुझाव लेकर शासन की स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग