आर्यसमाज संत नगर में चंद्रयान के लैंडिंग की सफलता हेतु बृहद यज्ञ का आयोजन

Eros Times: नई दिल्ली आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान के लैंडिंग की सफलता हेतु बृहद यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञोपरांत बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां लगाकर हमने ईश्वर से चंद्रयान की चहुँमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की तथा सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर यज्ञ की ब्रह्मा व आर्यसमाज संतनगर की संरक्षिका वैदिक विदुषी विमलेश बंसल ने कहा कि हमारा अटूट विश्वास है कि वेदों के विशेष मंत्रों के साथ शुद्ध सात्विक मन से की गई हमारी इस सामूहिक यज्ञ प्रार्थना को परम पिता परमेश्वर अवश्य सुनेंगे। इस पुकार में अंदर का आत्मविश्वास व वैज्ञानिकों का पुरुषार्थ छुपा है।

विनोद बंसल ने आगे बताया कि हमें इस बात पर गर्व है कि इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। सभी 140 करोड़ देशवासीयों के साथ सम्पूर्ण विश्व आज आतुरता के साथ उस अनुपम व गौरवशाली पल को निहारने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमारे विद्वान व ऋषि तुल्य वैज्ञानिकों ने हम सबके लिए इस पल को लाइव दिखाने का विशेष प्रबंध किया है। लगता है कि अब ‘चंदा मामा दूर के..’ वाली कहावत को हमारे वैज्ञानिक चलता करने वाले हैं। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई जीव जंतु तक नहीं मिला, वहाँ हमारा तिरंगा लहराएगा। इस अभियान में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सामिल सभी वैज्ञानिक साधुवाद के पात्र हैं। उनके अथक परिश्रम को नमन्…।  कार्यक्रम में आर्य समाज संत नगर के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सूद व वरिष्ठ सदस्य डॉ वरुण कुमार, अरुण होरा व रुचि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-नगर कार्यवाह संजय सिकरिया, टेकराज, अनिल शर्मा, छोटे लाल व नन्हें मुन्ने मास्टर केशव के अतिरिक्त अनेक गणमान्य देश भक्त उपस्थित थे। 
   

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग