नोएडा पंजाबी समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नोएडा पंजाबी समाज (NPS), नोएडा में सक्रिय सामाजिक संगठनों में से एक है जो नोएडा में रहने वाले पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें एक ही ध्वज के नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत सप्ताह मैं शुरू हुईं चुनावी प्रक्रिया , नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह का समापन एक विशाल अधिष्ठापन समारोह कल 13 सितम्बर 2025 वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और समाज की एकजुटता, सेवा भावना तथा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से शिक्षा, समाज सेवा और सांस्कृतिक एकता के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा की इस समाज ने हर समय जब देश को जरूरत महसूस हुई तब तब सबसे आगे रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज की हे चाहे वह आजादी के लड़ाई हो या हरित क्रांति की बात हो या फिर देश पर आई किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा । उन्होंने समाज की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि इनके नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथि
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री महेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक पंकज सिंह
भारतीय जनता पार्टी के नोएडा अध्यक्ष श्री महेश चौहान
नवाब सिंह नागर,  विमला बाथम,  मनोज गुप्ता,  गणेश जादव,  उमेश त्यागी, धर्मेन्द्र चौहान
नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन, संरक्षक मंडल से योगेश आनंद, हरजीत सिंह सैनी, पी.एस. अरोड़ा, ललित खन्ना, राकेश शर्मा
कार्यक्रम का संचालन मंच से एक मधुर आवाज के महिला एंकर कर रही थी । कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियाँ जिसमें मधुर पंजाबी गायकी से उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया और पंजाबी लोक नृत्य ने तो कार्यक्रम में सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया ।
गाजियाबाद और दिल्ली से आई कई संस्थाओं ने मंच पर पहुंच कर नई कार्यकारिणी को सम्मानित और उनके सुनहरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी ।
तत्पश्चात बाद रात्रिभोज जिसमे की पंजाबी व्यंजनों के स्वाद और जायका ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया ।
नवनिर्वाचित पदाधिकार अध्यक्ष राजीव अजमानी महासचिव रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मेहंदीरत्ता,राकेश कोहली, सूरज वर्मा उपाध्यक्ष वी.के. सेठ, राहुल नय्यर, संदीप विरमानी सचिव संजीव भयाना,जतिन मेहता, भूपेंद्र सिंह संयुक्त कोषाध्यक्ष रोहित ढींगरा संयुक्त सचिव प्रीतपाल सबरवाल,अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, इंदर मोहन कुमार, गिरीश नारंग मीडिया प्रभारी – मनिंदर सिंह रयात (प्रिंट मीडिया), अजय सरीन (सोशल मीडिया)
कार्यक्रम का संचालन संयोजक विपिन मल्हन ने किया।अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग