Eros Times: गाज़ीपुर बिरनो भारत सरकार नीति आयोग के द्वारा चयनित आकांक्षात्मक विकास खंड बिरनो में संकल्प सप्ताह के तहत सोमवार को समावेश समारोह का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायत से भव्य कलश यात्रा के साथ ही शहिद के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बिरनो ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद निरंजन राजभर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य उन वीर जवानों का सम्मान करने से है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए गौरव का पल है यह कलश यात्रा भारतीय संस्कृति का प्रसार करता है और लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है। आज देश में लगभग हर मौके पर शाहिद के परिवार जनों का सम्मान करने का अवसर आता है इससे शहीद परिवार की माताएं बहने पिता भाई समाज में जब सम्मान प्राप्त करते हैं तो पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात होती है और प्रमुख रूप से हमारे ब्लॉक को पूरे भारत में.

एक स्थान मिलने पर हम अपने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों को भी बधाई देते हैं क्योंकि सम्मान और स्थान किसी एक व्यक्ति विशेष के प्रयास से हासिल नहीं किया जा सकता हम विश्वास दिलाते हैं कि अपने क्षेत्र के शहिद के परिवारों के सम्मान के लिए हमेशा अगली पंक्ति में रहने का कार्य करेंगे और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों में आने वाली किसी भी समस्याओं को अति शीघ्र दूर करने का भी काम करेंगे। राजनीति में आना पद की इच्छा नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस के विश्वास को और मजबूत करने का एक प्रण है ।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने शहिद कमलेश सिंह ,शहीद मनोज कुशवाहा, शाहिद शेषनाथ यादव, और शहिद निरंजन राजभर के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि आज बहुत ही गौरव का दिन है जो देश सेवा में अपनी प्राणों की आहुति देकर हम सभी को स्वतंत्र रहने सुरक्षित रहने का अवसर दे गए उनके परिजनों को हम सम्मानित कर पा रहे हैं। वही बिरनो क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव पप्पू, अभिमन्यु सिंह मन्नू, गुड्डू गुप्ता, सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन, धर्मेंद्र शर्मा, धनंजय प्रजापति ,दुर्ग विजय राजभर, प्रमोद सिंह, अमित सिंह, गंगा राम , चंद्रभान राजभर, तेजबहादूर सिंह भूपेंद्र सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, अजीत सिंह भरत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






