एमिटी विश्वविद्यालय में संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे 24 वें अंतरसंस्थान एमिटी खेल प्रतियोगिता संगठन 2023 के अंर्तगत आज संस्थापक दिवस से एक दिन पूर्व आज समापन सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन एच ब्लाक, एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। विदित हो कि 14 सितंबर से प्रारंभ हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों और टीमों को कल 26 अक्टूबर को संस्थापक दिवस और एमिटी अंतरसंस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2023 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

आज के इस समापन सांस्कृति कार्यक्रम मे एमिटी विश्वविद्यालय राजस्थान, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा, एमिटी विश्वविद्यालय लखनउ कैंपस, एमिटी विश्वविद्यालय मुबंई, एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, एमिटी विश्वविद्यालय पटना, एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल बैंगलोर, एमिटी विश्वविद्यालय ताशकंद, एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल इंदौर, एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल कोच्ची और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश आदि के छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुती दी गई।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय में नियमित तौर पर आयोजित सांस्कृतिक, खेल और सह शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों में समूह कार्य, कार्य के प्रति लगन आदि गुणों को विकसित करते है। सास्कृतिक और खेल प्रतियोगितायें छात्रों में उत्साह का संचार करती है और एकरस दिनचर्या में मधुरता उत्पन्न करती है।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ खेल व संगीत भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुती ने साबित कर दिया है कि एमिटी के छात्र हर क्षेत्र में अग्रणी है।

 कार्यक्रम में एमिटी हयुमिनिटी फाउंडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजीत चौहान, एमिटी ऑनलाइन के उपाध्यक्ष अभय चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचर के सिनियर वाइस प्रेसीडेंट अमोल चौहान, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह, एमिटी अंतरसंस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2023 के चेयरपरसन डा एस के श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग