Eros Times: गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) के पदाधिकारियों ने सेक्टर 26 में बैठक कर जिला स्तर पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं तथा संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि बैठक में महत्त्वपूर्ण मुद्दों जैसे 15% फीस का समायोजन स्कूलो द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश को 6 माह से भी अधिक समय हो जाने के बावजूद नहीं मानना तथा अभिभावकों को सही जानकारी नहीं देना या गलत जानकारी देना कुछ-एक स्कूल उन अभिभावक के बच्चों की फीस समायोजित कर रहे जो जीपीडब्ल्यूएस से आदेशों की प्रतिलिपि लेकर खुद अकाउंट सेक्शन में जाकर बात कर रहे हैं। दसवीं और बारहवीं पास विद्यार्थियों के अभिभावकों को ट्रांसफर प्रमाण-पत्र व स्कूल में जमा सिक्युरिटी इत्यादि देने में भी आनाकानी कर रहे हैं और बार बार स्कूलो के चक्कर कटवा रहे हैं। जीपीडब्ल्यूएस में नए उत्साहित सदस्यों को महत्पूर्ण पदो की जिम्मेदारी सौप कर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करने तथा संस्था के अन्य विषयों पर काफी देर तक विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया के साथ अध्यक्ष कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष पल्लवी राय, कोषाध्यक्षा गीता विदयार्थी, संगठन सचिव जे एस बेदी, अमित ऋषि आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।






