दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है-आतिशी

महरौली-महिपालपुर व बाहरी रिंग रोड के 2 मुख्य रोड स्ट्रेच का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने 39.16 करोड़ रूपये के परियोजना को दी मंजूरी
EROS TIMES: सुदृढ़ीकरण के बाद महरौली-महिपालपुर रोड पर अंधेरिया मोड से एनएच-48 व बाहरी रिंग रोड पर शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर से बुरारी फ्लाईओवर तक की सड़क को मिलेगा नया स्वरुप
केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के अपने विज़न के तहत राजधानी की सड़कों का आईआईटी के विशेषज्ञों से करवा रही सर्वे ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया जा सकें ब्लू-प्रिंट
दिल्ली के लोगों को सुरक्षित सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध केजरीवाल सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना
निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन
सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना लाखों लोगों को मिलेगा फायदा यात्रा में लगने वाले समय और ईधन दोनों की होगी बचत 
केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर,सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली रोड डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले 2 महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 39.16 करोड़ रूपये के परियोजना को मंजूरी दी| इसके तहत महरौली-महिपालपुर रोड पर अंधेरिया मोड से एनएच-48 व बाहरी रिंग रोड पर शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर से बुरारी फ्लाईओवर तक की सड़क को नया स्वरुप मिलेगा|
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि  अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की सड़कों को सुंदर सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विज़न के तहत सरकार दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम कर रही है| उन्होंने बताया दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के अपने विज़न के तहत हम राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवा रहे है ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए उनका ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा सकें| उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा| साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन सुनिश्चित किया जाए|
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है| उन्होंने बताया कि सड़क के पुराने हो जाने के कारण उसकी उपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरुद्ध होता था| इसे देखते हुए सरकार द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े| सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा|  उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए|
दिल्ली के लोगों को सुरक्षित सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध केजरीवाल  सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है| इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके| इससे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ तो कम होगी ही साथ में करने यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी|
केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के अपने विज़न के तहत राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से करवा रही सर्वे ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया जा सकें ब्लू-प्रिंट
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है| इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा विभिन्न आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके| साथ ही राजधानी की सड़कों को विश्वस्तरीय व सुरक्षित बनाने के लिए केजरीवाल सरकार प्रमुख एजेंसियों और विश्वविद्यालयों से दिल्ली की सड़कों का सर्वे करवा रही है, उपरोक्त सड़कों के लिए भी आईआईटी रुड़की द्वारा सर्वे किया गया है|
दिल्ली के लोगों को मिले बेहतर सड़कें इसलिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य करती है पीडब्ल्यूडी
बता दे कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य करती है| इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों  का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी| परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा|
सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल
 फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा
 मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा
 सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
 रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल  पैदल मार्ग विकसित की जाएगी एलईडी लाइट्स भी लगाई जायेंगी|
  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग