औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए महीने तक अभियान चलाएगी सरकार

20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा औद्योगिक प्रदूषण के विरूद्ध अभियान

औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 66 टीमें तैनात

दिल्ली की 1753 औद्योगिक इकाइयों को किया गया पीएनजी में कन्वर्ट

दिल्ली में उद्योगों को केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालित करना अनिवार्य

पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ की जाएगी सख़्त कार्रवाई

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने औद्योगिक प्रदूषण के मुद्दे पर पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, डीएसआईआईडीसी के साथ की समीक्षा बैठक

Eros Times: दिल्ली को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराने में केजरीवाल सरकार जुट गई है। औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ सरकार की ओर से एक महीने तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, डीएसआईआईडीसी समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे | बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी  की 66 टीमों की तैनाती की गई  है | औद्योगिक अपशिष्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए पूरी दिल्ली में पेट्रोलिंग टीम तैनात की गई है | मंत्री गोपाल राय ने बताया कि  दिल्ली की 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया हैं |

बैठक पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 29 सितम्बर को अरविंद केजरीवाल द्वारा 15 फोकस प्वाइंट पर आधारित विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की गई थी | दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी और उसके अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया है |  डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 66 टीमें औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के कार्य में तैनात की गई है | यह सभी टीमें दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों पर निगरानी रखने और उनके द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने का कार्य करेगी | जिसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग को भेजी जाएंगी | डीपीसीसी की इस  टीम को औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण नियमों  के उल्लंघन करने पर सख़्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया हैं | 

दिल्ली के 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में किया गया परिवर्तित

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया है और यदि कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उलंघन करती पाई जाएंगी, उसपर सम्बंधित विभाग द्वारा उचित और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीपीसीसी को जारी किए गए निर्देश

 • औद्योगिक क्षेत्रों से औद्योगिक कचरे का नियमित उठान और उचित वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित करना।

• उद्योगों को केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालन

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग