युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए “रोजगार मेला” आयोजित करेगी सरकार 

 

दिल्ली में युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्री ने श्रम विभाग और डीएसईयू के साथ रोजगार मेले के आयोजन को लेकर बैठक की

युवाओं की करियर काउंसलिंग के लिए दिल्ली में खोले जाएंगे 20 नए “रोजगार केंद्र

सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेले आयोजित करेगी केजरीवाल सरकार

युवाओं का रोजगार मेले में पंजीकरण कराने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप

Eros Times: दिल्ली में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए केजरीवाल सरकार दिन-रात काम कर रही है। इसी दिशा में कार्य करते हुए श्रम एंव रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम विभाग और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) के वाइस चांसलर के साथ रोजगार मेले के विषय पर चर्चा करते हुए बैठक की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करेगी। मगर इससे पहले युवाओं को उनके करियर के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नए रोजगार केंद्र खोले जाएंगे। जहां विशेषज्ञों द्वारा युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि वह किस क्षेत्र में अपने लिए रास्ते तलाश सकते हैं और सपनों की उड़ान भर सकते हैं। 

दिल्ली में 20 नए रोजगार केंद्र खोलने पर दिया जोर

बैठक में डीएसईयू के वाइस चांसलर ने बताया कि रोजगार केंद्र की मदद से अभी तक दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा युवाओं को लाभ मिल चुका है। इन रोजगार केंद्रों में यूनिवर्सिटी नए अवसर तलाश रहे युवाओं का मार्गदर्शन करती है। युवाओं को उनकी पढ़ाई के आधार पर उनके लिए उचित क्षेत्र का पता लगाकर रोजगार के अवसर तलाशती है और काउंसलिंग करती है। दिल्ली में अभी तक इस तरह के तीन रोजगार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने डीएसईयू से रोजगार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं।  

दिव्यांजनों के लिए लगाया जाएगा विशेष रोजगार मेला

श्रम एवं रोजगार राज कुमार आनंद ने बैठक में सुझाव दिया कि दिल्ली के युवाओं के रोजगार के विषय में बात करते समय हमें दिव्यांगजनों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने के आदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी से इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि वह इस कार्य के लिए सिविल सोसाइटी व इस क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को साथ में जोड़ सकते हैं। जिसकी मदद से रोजगार मेले में उन नियोक्ताओं को शामिल किया जा सकेगा जो दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।

हर विधानसभा में लगेगा रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप

केजरीवाल सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने की योजना बना रही है। विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। बैठक में रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है। इस दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने यह सुझाव दिया कि रोजगार मेले में दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएं। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली सरकार के विशाल रोजगार मेले के बारे में बताया जाए और उन्हें इसका हिस्सा बनाया जाए।  

छोटे स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करेगी दिल्ली सरकार

श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री  राज कुमार आनंद ने विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर छोटे स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या को पूरा करने के लिए बाहरी एजेंसी को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग