सरकार रानीखेड़ा में 147 एकड़ में बनाएगी इंडस्ट्रीयल हब, सीएम ने दी मंजूरी

पूरी तरह ईको-फ्रैंडली इंडस्ट्रीयल हब में आईटी, आईटीईएस और रिसर्च जैसी सर्विस इंडस्ट्री स्थापित की जाएंगी

इंडस्ट्रीयल हब में कई क्लस्टर होंगे, रियायती दर पर मिलेगी जमीन, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्रीयल हब में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, दिल्ली के अलावा बाहर की कंपनियां भी जमीन ले सकेंगी

दिल्ली सरकार इंडस्ट्रीयल हब बनाने को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी

Eros Times : दिल्ली के अंदर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए नए साल की शुरूआत में केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार रानीखेड़ा में 147 एकड़ जमीन में इंडस्ट्रीयल हब बनाने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इंडस्ट्रीय हब बनाने के लिए डीडीए से यह जमीन ली जा रही है। यह इंडस्ट्रीयल हब पूरी तरह से ईको-फैंडली होगा। यहां पर आईटी, आईटीईएस और रिसर्च जैसी सर्विस इंडस्ट्री स्थापित की जाएंगी। संभावना है कि इसमें कई क्लस्टर भी होंगे, जहां मल्टीलेबल बिल्डिंग्स बनाई जाएंगी। इंडस्ट्री लगाने के लिए सरकार रियायती दर पर जमीन देगी और इसके विकसित होने पर यहां पर परोक्ष-अपरोक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है।

दिल्ली सरकार ने रानीखेड़ा में नया इंडस्ट्रीयल हब को विकसित करने के लिए की जिम्मेदारी डीएसआईआईडीसी को सौंपी है। सरकार का कहना है कि इस इंडस्ट्रीयल हब में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके विकास के दौरान हर बुनियादी बातों का ध्यान रखा जाएगा। यहां इंडस्ट्री लगाने के लिए दिल्ली और बाहर के लोग भी रियायती दर पर जमीन ले सकेंगे। चूंकि यह पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक केंद्र होगा। इसलिए यहां ऐसी इंडस्ट्री के लिए जमीन का आवंटन किया जाएगा, जो किसी तरह से प्रदूषण पैदा न करें। लिहाजा, यहां अधिकतर सर्विस सेक्टर से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा।

रानीखेड़ा में स्थापित होने जा रहा इंडस्ट्रीयल हब आईटी, आईटीएस इंडस्ट्री के साथ ही रिसर्च जैसे सर्विस इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करेगा। इंडस्ट्रीयल हब विकसित करने का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना और दिल्ली को एक विनिर्माण केंद्र में तब्दील करना है। इस इंडस्ट्रीयल हब में स्थापित होने वाली इंडस्ट्री को प्रदूषण मानदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा। इसका विकास दो चरणों में किया जाएगा। यहां पर एक स्मार्ट इंटीग्रेटेड आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जिसमें कई बिल्डिंग ब्लॉक्स हांेगे, जो पूरी तरह प्रदूषण रहित होंगे और इसमें आईटी, आईटीडीएस, मीडिया, बॉयोटेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड इनोवेशन हब समेत अन्य इंडस्ट्री स्थापित की जाएंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंउस्ट्रीयल हब का विकास तय समय सीमा के अंदर पूरा करने पर बल दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली में रोजगार को बढ़ावा देने को लेकर कई तरह की कवायद कर रही है, जिससे कि दिल्ली में रह रहे लोगों को आसानी से अच्छी जॉब मिल सके। इसी कवायद की कड़ी में रानीखेड़ा में यह इंडस्ट्रीयल हब विकसित किया जाएगा। रानीखेड़ में इंडस्ट्रीयल हब को विकसित करने का प्रयास कुछ सालों से चल रहा है। इस कार्य में कई अड़चनें आई, लेकिन अब सारी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। इसी के बाद सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीए से 147 एकड़ जमीन लेने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है। एलजी से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रकिया शुरू की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि इंडस्ट्रीयल हब का विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग