वर्ल्ड क्लास बिल्डिंग तैयार करवा रही सरकार,आतिशी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

पश्चिम विहार में वर्ल्ड क्लास नई स्कूल बिल्डिंग तैयार करवा रही केजरीवाल सरकार, शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की इस नई शानदार बिल्डिंग में छात्रों को मिलेगी स्टेम और ह्यूमैनीटीज़ की स्पेशलाइज्ड

नई स्कूल बिल्डिंग का 90% काम हुआ पूरा, इसी साल दिसंबर में जनता को समर्पित करेंगे ये स्कूल

शिक्षा मंत्री आतिशी का अधिकारियों को निर्देश-चेकलिस्ट बनाकर बचा हुआ काम किया जाए पूरा,काम में अंतिम चरण में हर बारीकी का रखा जाए ध्यान

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ ये अत्याधुनिक स्कूल बनेगा क्वालिटी एजुकेशन का हब, प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ेगा

Eros Times: गरीब से गरीब घर के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन उपलब्ध करवाकर हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के शिक्षा के माध्यम से देश को बदलने के विज़न को पूरा कर रहे है129 कमरों वाले इस 4 मंजिला स्कूल स्मार्टक्लास रूम, अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी सहित अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस; स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट भी है मौजूद शानदार स्कूल बिल्डिंग बनाने के बाद भविष्य में स्कूल परिसर में ही स्पोर्ट्स फ़ैसिलिटीज़ तैयार करने की योजना पर भी किया जा रहा विचार शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह पश्चिम विहार में बनाए जा रहे नए स्कूल स्कूल बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पश्चिम विहार में लगभग बनकर तैयार हो रहे इस 4 मंजिला वर्ल्ड-क्लास स्कूल में 129 कमरे मौजूद है। स्कूल में शानदार 13 लैब, 2 लाइब्रेरी, एमपी हॉल आदि से लैस है|  निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूल का निर्माण कार्य लगभग 90% पूरा हो चुका है। 

 इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम विहार में बनकर तैयार हो रहा रहे डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की इस नई शानदार बिल्डिंग में छात्रों को स्टेम और ह्यूमैनीटीज़ की स्पेशलाइज्ड शिक्षा मिलेगी। और इसके ज़रिए हम अमीर-गरीब हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेंगे| 

उन्होंने कहा कि इस दिशा में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस ये स्कूल इलाक़े में क्वॉलिटी एजुकेशन का हब बनेगा और पढ़ाई के मामले में प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि,शिक्षा के माध्यम से देश को बदलना मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का विज़न है| ये विज़न तभी पूरा होगा जब एक गरीब परिवार के बच्चे को वो सभी सुविधाएँ मिले जो एक संपन्न परिवार में बच्चों को मिलती है| दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है| हमारी सरकार ने दिल्ली के पेरेंट्स को ये भरोसा दिया है कि पैसों की कमी कभी भी उनके बच्चों के क्वालिटी एजुकेशन के आड़े नहीं आएगी| 

शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द स्कूल का बचा हुआ काम पूरा किया जाये और इसके लिए चेकलिस्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक इस बिल्डिंग को तैयार कर दिया जाए ताकि इसी साल इसे दिल्ली के बच्चों को समर्पित किया जा सके। और अब जब निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है तो इसमें हर बारीकी का ध्यान रखा जाये।

गौरतलब है कि पश्चिम विहार में बनकर तैयार हो रहे इस 4 मंजिला स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है| इसमें कुल 129 कमरे शामिल है। इसमें शानदार क्लासरूम, 13 अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, बच्चों के लिए लिफ्ट सहित अन्य शानदार सुविधाएँ विकसित की गई है| साथ ही इस सरकार इस स्कूल परिसर में ही भविष्य में स्पोर्ट्स फ़ैसिलिटीज़ विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग