सरकार द्वारा छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, राजस्व मंत्री की लगातार दूसरी समीक्षा बैठक

राजस्व मंत्री आतिशी ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सभी ज़िलाधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

राजस्व मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- विभाग द्वारा दिल्ली भर में तैयार किए जा रहे सभी छठ घाटों पर हो दुरुस्त इंतज़ाम ताकि लाखों श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ कर सके छठी मईया की उपासना

लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा छठ महापर्व, इसकी तैयारियों में न हो कोई कमी

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ विशेष स्थानों पर बढ़ाया जाए घाट का आकार

राजस्व मंत्री आतिशी का अधिकारियों को निर्देश- छठ घाट, साफ़-सफ़ाई का रखा जाए विशेष ख़्याल

हर ज़िलाधिकारी छठ पूजा समितियों के साथ करें बातचीत, उनके सुझावों को ध्यान रखते हुए की जाए तैयारियाँ; घाटों पर लाइट, साफ़ पानी, शौचालय, टेंट आदि का हो प्रबंध

Eros Times: छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार द्वारा तेज़ी से तैयारियाँ चल रही है। इस साल भी छठ की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी ज़िलाधिकारियों के साथ लगातार दूसरी बात उच्च स्तरीय बैठक की। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतिम समय की अफ़रातफ़री से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी ज़रूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है। ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मईया की उपासना कर सके इसको लेकर केजरीवाल सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी ज़िलाधिकारी अपने ज़िलों में चिन्हित घाटों पर सभी ज़रूरी व्यवस्था करें और स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठकें करना शुरू कर पूजा के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव ले और उसके अनुसार तैयारियाँ करें। 

बता दें कि, इस साल भी केजरीवाल सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक छठ तैयार करवायेगी। जहां साफ़ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप सहित अन्य सभी ज़रूरी व्यवस्था मुहैया की जाएगी। कई घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ विशेष स्थानों पर छठ घाटों का आकार भी बढ़ाया जाए।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग