Eros Times: नोएडा शिवशक्ति जन सेवा संस्था दिल्ली नोएडा द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में लगने वाले भंडारा एवं विश्राम गृह खाने पीने का सामान एवं केंटर द्वारा भेजा गया। ट्रकों को नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से वंदना त्रिपाठी विशेष कार्य अधिकारी, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, विशेष कार्य अधिकारी इंदु प्रकाश, कुमार संजय विशेष कार्यकारी, चौधरी कुशल पाल अध्यक्ष नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन एवं मुख्य संरक्षक शिव शक्ति जन सेवा संस्था, मनोज गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष भाजपा, विपिन मल्हन अध्यक्ष नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन, रामबीर शर्मा, कपिल शर्मा महासचिव, प्रमोद कुमार उपाध्याय नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन ने हरी झंडी दिखाकर तीनों ट्रकों को रवाना किया।
इस अवसर पर एनईए के महासचिव वी. के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश ककड़, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, आर. एस. जिंदल, राहुल नैयर, आलोक गुप्ता, सह सचिव गुरिंदर बंसल, के साथ-साथ अजय अग्रवाल, कुलवीर, जगदीश खुराना, ओम प्रकाश, आर. के. सूरी, आदित्य गर्ग, इंद्रपाल खंडपुर, संदीप विरमानी, महावीर जैन, परविंदर चौहान, रमन वासन, जितेंद्र सभरवाल, सुनील जैन, संदीप अग्रवाल, गौरव कपूर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।






