नोएडा। गोल्डन क्लब नोएडा द्वारा 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर खुशी उन्नति केंद्र (KUK NGO) ने स्लम बच्चों के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए बच्चों को उपहार व अल्पाहार वितरण किया गया। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया व सभी ने एक साथ राष्ट्रगान किया।

सरिता चंद ने बताया कि हम इन बच्चों के बीच में आकर और इनके साथ समय गुजार कर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, इन बच्चों में प्रतिभा छुपी हुई है जिससे सामने लाने के लिए हमें बेहतर प्रयास करने होंगे।
गोल्डन क्लब से आई सीनियर ममता तिवारी, एक्टिविटी चेयरपर्सन रीना श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट शिवानी सिंह, कविता शर्मा, रेखा पाठक, सुनीता गौड़, कुसुम सिंह वा खुशी उन्नति केंद्र संस्था की हैड इंचार्ज सरिता चंद व उनकी टीम ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।






