इलेक्ट्रिक ऑटो इबलुरोज़ी (L5M) के लिये अपनी तरह के अनूठे रोड साइड असिस्‍टेन्‍स प्रोग्राम की घोषणा की गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने

नवंबर महीने में खरीदे जाने वाले इबलुरोज़ी पर 3 साल के कॉम्‍प्‍लीमेंटरी आरएसए की पेशकश

Eros Times: रायपुर: इलेक्ट्रिक 2-व्‍हीलर्स और 3-व्‍हीलर्स की इबलु रेंज बनाने वाली, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने आज अपने ईवी थ्री-व्‍हीलर इबलुरोज़ी के लिये अपनी तरह के अनूठे रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स प्रोग्राम की घोषणा की है। कंपनी नवंबर महीने में खरीदे गये (1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक) सारे इबलुरोज़ी के लिये 3 साल के कॉम्‍प्‍लीमेंटरी रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स की पेशकश कर रही है। यह आरएसए देशभर में कंपनी के सभी टचपॉइंट्स पर उपलब्‍ध होगा। 

24×7 रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स प्रोग्राम ग्राहकों के लिये बिना किसी अतिरिक्‍त खर्च के संपूर्ण मानसिक शांति की गारंटी देता है और इसमें कई फायदे होंगे, जैसे कि फ्लैट टायर असिस्‍टेन्‍स, बैटरी जम्‍पस्‍टार्ट, लॉकआउट सर्विस, छोटी-मोटी मरम्‍मतें और टोइंग सर्विस। बिना वारंटी वाली किसी इमरजेंसी में ग्राहकों की सहायता करने के लिये चौबीसों घंटे चालू रहने वाली एक समर्पित हेल्‍पलाइन होगी। एक समर्पित हेल्‍पलाइन नंबर ग्राहकों की सहायता करेगा और कुशल तकनीशियनों को ग्राहकों के लोकेशन पर भेजा जाएगा और जरूरत होने पर उनके पास टोइंग ट्रक भी होगा। बड़ी टूट-फूट के मामले में 40 किलोमीटर तक का टोइंग सपोर्ट नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर को मिलेगा।

इस पहल पर अपनी बात रखते हुए, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के सीईओ श्री हैदर खान ने कहा, ‘‘हमारे पास ग्राहकों पर फोकस करने वाला एक स्‍पष्‍ट नजरिय है, क्‍योंकि देश में ईवी को सबसे ज्‍यादा तेजी से अपनाया जा रहा है और पिछले दो वर्षों में ईवी को लेकर लोगों की धारणा में बड़ा बदलाव हुआ है। हमने इबलुरोजी़ के ग्राहकों के लिये सावधानी से आरएसए प्रोग्राम को तैयार किया है और अपने तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया है, ताकि वे कम से कम टर्नअराउंड टाइम में ग्राहकों की चिंताओं को हल कर सकें। हम अपने ग्राहकों के लिये ईवी का स्‍वामित्‍व बढ़ाना और एक संपूर्ण परितंत्र बनाना जारी रखेंगे, ताकि स्‍थायित्‍व का एजेंडा आगे बढ़ सके।’’

देशभर में अभी गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की 50 डीलरशिप्‍स हैं और कंपनी इस वित्‍त-वर्ष के अंत तक अपनी डीलरशिप्‍स की संख्‍या 100 तक पहुंचाना चाहती है। कंपनी अभी इलेक्ट्रिक वाहन उत्‍पादों की एक व्‍यापक श्रृंखला रिटेल करती है, जिसमें इबलु फियो स्‍कूटर, इबलु स्पिन और थ्रिल ई-बाइसिकल रेंज तथा इबलु रेनो लोडर शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 34 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग