जीएल बजाज कालेज ने किया रन फार अर्थ मैराथन का आयोजन

EROS TIMES: नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कालेज के तत्वावधान में प्राकृतिक संपत्ति के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रन फार अर्थ मैराथन का आयोजन किया गया। रन फार अर्थ की शुरुआत जीएल बजाज कालेज के गेट से हुई। मैराथन में जीएल बजाज कॉलिज के छात्रों के साथ साथ विभिन्न स्कूल से आए छात्रों युवाओं और सोसायटी व सेक्टर से आए लोगों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

दौड़ के माध्यम से मृदा (मिट्टी) संरक्षण का भी संदेश दिया गया। मुख्य अथिति ईश फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने वीडियो संदेश के माध्यम से दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जागरूक किया। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखाई दी जिसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया था। सभी लोग सुबह छह बजे आयोजन स्थल पर पहुँच गए। दौड़ में शामिल सभी लोगों की टी शर्ट का वितरण किया गया। काॅलिज में इंजीनियरिंग विभाग के डायरेक्टर डॉ० मानस कुमार मिश्रा व मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ० मुकुल गुप्ता ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सात किलोमीटर की मैराथन जीएल बजाज कालेज से शुरू होकर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर नॉलेज पार्क के विभिन्न कालेजों के सामने से होते हुए पुनः जीएल बजाज कॉलिज के गेट पर आकर समाप्त हुई। मैराथन में विराल भाटी ने पहला रामू ने दूसरा व हर्ष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मैडल व पुरस्कार दिए। इस दौरान कॉलिज के सभी अधिकारी और अध्यापकगण मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग