Eros Times: ग्रेटर नोएडा | छात्रा ने किया सुसाइड फंदे पर लटका मिला शव आस पास मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा | युवती ने सुसाइड किया या की गई हत्या पुलिस कर रही | जांच बदलापुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22.11.2023 को समय करीब सुबह 04ः30 बजे थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ड्रीम मेगा सिटी, ग्राम महावढ़ में एक लड़की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष द्वारा गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली गयी, परिजनों द्वारा युवती को सीएचसी बादलपुर ले जाया गया |जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। थाना बादलपुर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






