मर गए ओए लोको की कॉमेडी में छिपा है अनूठा संदेश : गिप्पी ग्रेवाल

दिल्ली:EROS TIMES: आने वाली पंजाबी कॉमेडी फ्लिक ‘मर गए ओए लोको’ दुनिया भर में पंजाबी फिल्मों के प्रशंसकों के उत्साह को दुगुना करने के साथ ही भरपूर प्रशंसा भी हासिल कर रही है। अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल फिल्म की अभिनेत्री बिन्नू ढिल्लों एवं पूरी स्टार कास्ट के साथ दिल्ली पहुंचे जहां होटल ली मेरीडियन में आयोजित मीडिया इंटरेक्शन के दौरान पत्रकारों के साथ अपने अनुभव और फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं।
बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सिमरजीत सिंह ने किया है, जबकि इसके निर्माता खुद गिप्पी ग्रेवाल हैं।

मीडिया से बात करते हुए गिप्पी ने कहा, ‘यह एक अनूठी अवधारणा है, जिसे हम आपको कॉमिक तरीके से पेश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक मजबूत संदेश दे रही है, लेकिन इसके लिए हास्य-विनोद का तरीका चुना गया है।
चूंकि पंजाबी प्रशंसकों को हल्के मूड की फिल्में पसंद हैं, इसलिए हमारे सामने एक कॉमिक तरीके से एक संदेश पेश करना बहुत बड़ा चैलेंज था। हमने इस फिल्म के विचार को एक अंग्रेजी उपन्यास से लिया है, जिसे एक अलग रणनीति के तहत प्रस्तुत किया है।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में इस फिल्म की मूल अवधारणा बेहद अविश्वसनीय है। फिल्म का शीर्षक भी इसकी कहानी को औचित्य देता है।’

पंजाबी फिल्मों के बारे में गिप्पी ने कहा, ‘मुझे वाकई खुशी है कि पंजाबी फिल्मों की दुनिया भर में सराहना की जाती है। खास बात यह है कि भारत के विभिन्न राज्यों के लोग भी पंजाबी फिल्मों को सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्यार दे रहे हैं। इसकी वजह से पंजाबी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा पैसा मिल रहा है।

इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अभिनेत्री बिन्नू ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह की फिल्म थी। गिप्पी और सपना के साथ काम करना बेहद अच्छा और अलग था। मैं लंबे समय से गिप्पी के साथ काम कर रही हूं। इस फिल्म में कॉमेडी मेरी हाल की फिल्मों से काफी अलग है। इस बार हम हास्य के माध्यम से एक अलग तरह का संदेश लेकर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय हम्बल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग