नोएडा ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जी.बी.आई.ए.) नोएडा टीम के पदधिकारीयो ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल विभाग के साथ उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बैठक की।
Eros Times: नवीन नियुक्त रीजनल उच्च अधिकारी उत्सव शर्मा, पी. पी. सिंह, सत्याविजय वर्मा व उनकी टीम के सदस्यों ने विभाग से औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा कर प्रदूषण नियंत्रण कानूनों, उनके कार्यकलाप की जानकारी साझा की तथा भविष्य में किस प्रकार प्रदूषण रहित वातावरण का उत्थान हो और उद्योगों को भी सुचारू रूप से चलाया जा सके!
उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल विभाग ने उद्योगो से जुड़े समस्याओ के निवारण के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में अध्यक्ष आशीष शर्मा, सचिव दीपक श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला ईसी मेंबर, अभिषेक भंडारी, संजीव जैन व अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।






