बच्चों के पोषण और देखभाल को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये

केन्द्र पर सभी बेड मिले फुल, दस बच्चों का चल रहा है उपचार दस में से सात बच्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भर्ती कराए

Eros Times: नोएडा जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद स्टाफ से बच्चों की देखभाल के बारे में बातचीत की और कहा कि किसी भी स्तर पर बच्चों के उपचार में कमी न रहने पाये।

एनआरसी में दस गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) बच्चे भर्ती मिले। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बच्चों के पोषण और देखभाल को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये थे। उनका निर्देश है कि किसी भी सूरत में कोई भी अतिकुपोषित बच्चा अनदेखी का शिकार न होने पाये। कोशिश करें कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में सभी बेड इस्तेमाल हों और बच्चों को उचित उपचार मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बृहस्पतिवार को इसी क्रम में एनआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी भंगेल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. यतेन्द्र सिंह, एनआरसी की इंचार्ज डा. साधना, डाइटीशियन सचिन मलिक, स्टाफ नर्स प्रीति राय भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बातचीत भी की और केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उपचार करा रहे सलारपुर निवासी इंद्रपाल व दीपू से पूछा कि उन्हें यहां किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। सभी ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि यहां से जाने के बाद घर पर भी बच्चों का विशेष ख्याल रखें और चिकित्सक की ओर से मिले परामर्श के अनुसार ही पोषण और दवा देते रहें। किसी भी तरह की परेशानी आने पर वह उनसे बात कर सकते हैं। 

इस वक्त एनआरसी में दस बच्चे उपचाराधीन भर्ती हैं। इस माह 16 बच्चों को भर्ती कराया जा चुका है। पिछले दिनों ठीक हुए छह बच्चे घर भेजे जा चुके हैं। पूनम तिवारी ने बताया  बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बच्चों के पोषण को लेकर बेहद गंभीर है। विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की जाती है। गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की मदद से एनआरसी में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया जाता है। उन्होंने बताया इस वक्त भर्ती दस बच्चों में सात को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भर्ती कराया है। एक बच्चा सीधे ओपीडी के माध्यम और दो बच्चे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के माध्यम से भर्ती कराए गये हैं। 

उन्होंने बताया एनआरसी में सैम बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जाता है और जरूरत के हिसाब से उन्हें पोषण उपलब्ध कराया जाता है। 14 दिन के उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग