नोएडा:EROS TIMES: विधानसभा के किसानों की मांग को देखते हुए, 08 जुलाई 2019 को फलैदा में स्थित 08 है0 भूमि में गो रक्षा हेतु प्रथम चरण में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से 33 लाख रूपये की धनराशि से कार्यों की शुरूआत करायी गयी।
इस धनराशि से गोवंश के लिए शेडों की स्थापना की जायेगी, जिससे धूप और ठंड से उनका बचाव हो सकें।
इस गौशाला का आरम्भ विगत दिनों अस्थाई रूप से कर दिया गया था तथा जेवर में भी शीघ्र ही गोवंश के लिए गौशाला का कार्य प्रारम्भ कराये जाना प्रस्तावित है।
इस गौशाला में वृहद वृक्षारोपण भी किया जायेगा, इससे छायादार वृक्ष होने के बाद गोवंश को प्राकृतिक माहौल मिल सके।
इसके पश्चात जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव में स्थित डहरी मंदिर पर जनसमस्यायें भी सुनी।
इस मौके पर यमुना प्राधिकरण आनन्द मोहन सिंह के अलावा क्षेत्र के राजेन्द्र शर्मा, रोदाश बीडीसी, ब्रजपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, कालीचरण सिंह, सुभाष सिंह, पप्पू सरपंच, रामचंद सरपंच, विजयपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिवाच, भोलू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।






