Eros Times: भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 4 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक चलेगा जिसमें ज़िला, क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी गाँव में प्रवास करेंगे। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण निवासियों से जन संपर्क होगा साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी पा कर उनका निदान भी कराया जायेगा। इस अभियान के तहत आज ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता अगर बस्ती ककराला पहुँचे। जहां उन्होंने वहाँ के स्थानीय लोगो से बात की साथ ही जन संपर्क भी किया। इस मौक़े पर मनोज गुप्ता ने यहाँ पर लोगों को संबोधित कर जानता से मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा की मोदी की गारंटी हर घर तक पहुँचे यही हमारी सरकार का लक्ष्य है और इसी उद्देश्य से हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के निरंतर और दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च का बजट बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि से आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास सहित अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र की सफलता की कहानी में योगदान देना होगा। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस मौक़े पर उनके साथ महामंत्री उमेश त्यागी, बॉबी त्यागी, सरफ़राज़ अली, अनुज चौधरी, जे.पी.मंडल, राहुल शर्मा, गौतम शर्मा, ओमवीर जाटव, ककराला के पूर्व प्रधान हाजी नबिया, जी,चौधरी, जाकिर अली, चौधरी मुस्तफा, हाजी आबिद, हाजी फत्तु, सुमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।






