Eros Times: नोएडा। सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल में गांधी जयंती उत्सव का शुभारंभ नोएडा ड्रम सर्किल की ड्रम प्रस्तुति के साथ हुआ, ड्रम सर्किल के 12 ड्रमर्स ने शानदार प्रस्तुति दी, विभिन्न धुनों को ड्रम के द्वारा प्रस्तुत करना अपने आप मे बड़ा ही मंत्र मुग्ध करने वाला था, गांधी जयंती के अवसर पर मॉल में गांधी जी का 8 फीट ऊंची मूर्ति और दस फीट लंबा चर्खा वा आज़ादी की लड़ाई के दौरान किए गए बापू के महत्वपूर्ण आंदोलनों की जानकारी एक प्रदर्शनी द्वारा दी गई है जिसमें डांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आन्दोलन आदि प्रमुख हैं, उत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अक्टूबर को एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन थायगराजा इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया जाएगा।






