नोएडा:EROS TIMES: हरौला गांव स्थित जी0सी0एस0 पब्लिक स्कूल ने अपना नोवा वार्षिक उत्सव स्कूल के प्रागण मे मनाया, कार्यक्रम का शुभ आरम्भ दीप प्रज्लन कर किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र व छात्राओ द्वारा नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी जिससे उपस्थित लोगो ने ताली बजाकर उनका प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा शर्मा ने की इन्होने बताया की हम इस उम्र मे आ चुके है, की लगता है काश हम आज भी बच्चे होते पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का आनंद लेते। आज अभिभावक बच्चो की पढ़ाई पर जोर देते है, जिससे बच्चों को खेल कूदने का समय नहीं मिलता है। मै सभी से अपील करना चाहती हु की बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलने कूदने का अवसर दे ताकी बच्चो का शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक विकास हो सके।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका शिप्रा नरूला ने कहा मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर प्रसन्ता हो रहे है। मै स्कूल प्रबंधक को दिल से धन्यवाद देती हु जिन्होंने मुझे इस कार्यक्रम का अवसर प्रदान किया। समाज सेविका शिप्रा नरूला द्वारा स्कूल के सभी छात्रों के लिए अल्पाहार के साथ साथ उपहार की भी व्यवस्था की गयी थी।
स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने बताया की आज शिक्षा का व्यावसायिक करण हो चुका है, जहा देखो शिक्षा के नाम पर लूट खसूट हो रही है, शिक्षा के स्तर मे कमी आ रही है,अगर यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब बच्चे किताबो को समझने से ज्यादा रटने का काम करेंगे।एक समय था जब किताबे कम और पढ़ाई ज्यादा होती थी, आज उसका उल्टा हो रहा है, पढ़ाई कम किताबे ज्यादा हो गईं है।छोटे बच्चो की आँखों पर चश्मे लगते जा रहे है।






