चैरिटेबल ट्रस्ट की 32 वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ

Eros Times: गाजियाबाद जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड की 32वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन त्रिपाठी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेन्टर ई -14, सेक्टर-9, विजय नगर, गाजियाबाद में संपन्न हुआ जिसमें मरीजों के लगभग 300 रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक किए गए जिनकी निःशुल्क जांच समाचार लिखे जाने तक हो रही थी।

सचिव सीए आलोक गुप्ता ने बताया कि कैंप में प्रातः 9 बजे से फिजिशियन,हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।शिविर में सभी प्रकार की खून की जांच,एक्स-रे,ईसीजी की सेवाएं एवं दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई।

समाज सेवी प्रवीण आर्य ने संस्था के पदाधिकारियों को संस्था द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्यों के लिए बधाई दी और कहा ऐसे पुण्य के कार्य निरन्तर होते रहने चाहिएं जिससे आम जनता लाभान्वित हो सके।

इस अवसर पर डा एम एल त्रिपाठी,डा मृगांक त्रिपाठी,डा शशांक त्रिपाठी,डा शुभी त्रिपाठी, डा जितेन्द्र आई सर्जन, डा गोपाल शर्मा ने उपस्थित रहकर मरीजों की निःशुल्क जांच की और परामर्श दिया गया।

संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री डा आरके पोद्दार, संरक्षक नवीन चन्द गुप्ता,एमके सेठ,डा रतन लाल,सीए सुनील पी गुप्ता,मनमोहन गुप्ता,केके कोहली, सीए हेमंत गुप्ता,अनिल गुप्ता,सचिन्दर गर्ग,आर्किटेक्ट हिमांशु गुप्ता एवं प्रवीण आर्य आदि उपस्थित रहे।

डा एमएल त्रिपाठी ने संस्था के ट्रस्टीगण को अपनी एवं समस्त डॉक्टर्स की टीम की तरफ से नेक कार्य के लिए बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के कार्यों को मिलकर करने के लिए आश्वस्त किया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग