Eros Times: नोएडा। गुरु नानक देव के जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर 55 में लगा निवासियों के लिए वाहनों के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट का निशुल्क कैंप। आरडब्ल्यूए सैक्टर 55 एवम् आईडीएफसी बैंक के सौजन्य से सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए बारात घर में वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट का निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया।

प्रदूषण सर्टिफिकेट के निशुल्क कैंप में सेक्टरवासियो ने बढ़-चढ़कर इस सुविधा का लाभ उठाया कैंप प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निरंतर चला तथा निवासी गण भी बारी-बारी से इस सुविधा का लाभ लेने अपने वाहनों को लेकर आते रहे और प्रदूषण सर्टिफिकेट को निशुल्क प्राप्त करते रहे।
लगभग 125 से ज्यादा परिवारों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
कैंप का आयोजन मुख्य रूप से आईडीएफसी बैंक एवं जिसमें आरडब्ल्यूए की समस्त टीम पूर्ण रूप से सहभागी रही।






