17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ होगी चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत

छठव्रतियों को सभी सुविधाएं देने की मांग

Eros Times: नोएडा। अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम.,जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गौतमबुद्धनगर के सभी छठव्रतियों को पानी, प्रकाश, सफाई, सुरक्षा आदि उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि छठ पर्व भगवान सूर्य की उपासना का महानतम पर्व है। इस पर्व को बिहार एवं पूर्वांचल के लोग भारी संख्या में मनाते हैं। इसलिए छठव्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाये।

मुन्ना शर्मा ने बताया है कि सेक्टर-75, 71, 66, 62, 82, 93, 110, 12, 19,  20,  21ए स्टेडियम, 22, 31, 45, 55, छीजारसी, चोटपुर, ममूरा, होशियारपुर, मोरना, छलेरा, सदरपुर, भंगेल में कृत्रिम तालाब बनाकर छठ पर्व मनाया जाता है। हिंडन तथा यमुना किनारे भी हजारों छठव्रती अर्घ्य देते हैं।      

महासभा अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि कल 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का महान छठ पर्व प्रारम्भ हो जायेगा।उस दिन छठव्रती चावल, चना दाल और घीया की सब्जी स्वयं बनाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा परिवार के समस्त सदस्योंको वितरित करेंगे।इसके साथ छठव्रतियों का व्रत शुरू हो जाएगा।18 नवंबर को सायं काल खरना की पूजा होगी।छठव्रती खीर, पिट्ठा, सादा रोटी, दूध, गुर आदि का प्रसाद स्वयं ग्रहण कर परिवार के सदस्यों एवं सभी परिचितजनों को देंगे।खरना के साथ छठव्रतियों का 36 घन्टे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा।19  नवंबर,कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी सायं काल को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।20 नवंबर, कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी को प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।इसके साथ ही छठव्रतियों का 36 घन्टे का निर्जला व्रत समाप्त हो जायेगा तथा चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग