श्रीनगर लोकसभा उपचुनावः पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला 9199 वोटों से हुए अागे

श्रीनगर , इरोस टाइम्स: प्रमुख विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और कांग्रेस व नेकां के साझा उम्मीदवार ड फारुख अब्दुल्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नजीर अहमद खान से 9199 वोटों से अागे चल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर संसदीय सीट के उपचुनाव के तहत गत नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान हुई हिंसा के बाद गत 13 अप्रैल को जिला बडगाम में 38 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया। पूरे संसदीय क्षेत्र में लगभग 7.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक लाख से कम मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। इस उपचुनाव में डा फारुख और नजीर खान समेत 9 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतगणना डल झील किनारे स्थित शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआईसीसी में सुबह आठ बजे से जारी है।

मतगणना में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए संबंधित प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियों को शुक्रवार को ही अंतिम रूप दे दिया। डल झील के किनारे स्थित एसकेआइसीसी परिसर के भीतर ही नहीं बाहर भी सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे और सिर्फ चिन्हित लोगों या फिर उन्हें जिन्हें संबंधित राजनीतिक दलों या राज्य प्रशासन ने अधिकृत किया होगा, मतगणना कक्ष तक जाने की इजाजत होगी।

मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। श्रीनगर संसदीय सीट के पीठासीन अधिकारी डॉ. फारूक अहमद लोन ने कहा कि मतगणना के लिए चुने गए अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। नतीजे का रुझान नौ बजे से मिलना शुरू हो जाएगा।

जाने कौन-कौन आजमा रहा है भाग्य !

नेशनल कांफ्रेंस के डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के नजीर अहमद खान, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के मिर्जा सज्जाद हुसैन बेग, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के चेतन शर्मा, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी सेक्युलर के सज्जाद रेशी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के बिक्रम सिंह के अलावा तीन निर्दलीय फारूक अहमद डार, गुलाम हसन डार व मेहराज रशीद मलिक इस संसदीय उपचुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ( सूत्र )

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग