(फोनरवा) की असंवैधानिक तरीके से बुलाई गई एजीएम मीटिंग का हुआ बहिष्कार

नोएडा फेडरेशन ऑफ़ नॉएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की असंवैधानिक तरीके से बुलाई गई एजीएम मीटिंग का हुआ बहिष्कार

Eros Times: आरडब्ल्यूए सेक्टर 27 अध्यक्ष राजीव गर्ग ने फोनरवा सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि निवृतमान फोनरवा महासचिव द्वारा रविवार को एक वार्षिक आम सभा बुलाई गई थी जिसको हम असंवैधानिक मानते है और अधिसंख्य आरडब्ल्यूए नें भी इसका बहिष्कार करने का निर्णय लिया था क्योंकि निवृतमान फोनरवा अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा असंवैधानिक तरीकों का प्रयोग करते हुए ना केवल तानाशाही पूर्ण अवैध रूप से अपना कार्यकाल बढ़ाया अपितु अपने समर्थन को मजबूती देने के लिए मनमाने तरीके से कई आरडब्ल्यूए को फोनरवा कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद सदस्य बनाया गया है और कई अन्य आरडब्ल्यूए को लंबे समय से लगातार आवेदन करने के बाद भी फोनरवा की सदस्यता नहीं दी गई है। जिस कोर्ट केस का हवाला देते हुए निवृतमान फोनरवा अध्यक्ष एवं महासचिव ने फोनरवा चुनाव को टाला गया उक्त कोर्ट केस का स्टेटस आज भी वही है जो तब था जबकि इन्होंने फोनरवा के चुनाव ना करवाते हुए अपना कार्यकाल बढ़ाया था। इन सब अनियमितताओं के विरोध में हमारे द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय एवं फोनरवा कार्यालय में शिकायत पत्र 19.09.23 एवं 16.10.23 को जमा करवा दिए गए थे। इन सब के अतिरिक्त अन्य कई अनियमितताओं के विरोध में हमने प्रस्तावित आमसभा का बहिष्कार किया हैं और साथ ही यह मांग करते हैं कि आगामी फोनरवा चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार की देख रेख में कराए जाएं।

इस मुहिम मे जे.पी. उप्पल महासचिव सैक्टर 36, ओ. पी. यादव अध्यक्ष, अरावली अपार्टमेंट सैक्टर 52, योगेश शर्मा निवृतमान उपाध्यक्ष, फोनरवा,  अनीता सिंह अध्यक्ष, सैक्टर 36, संजीव कुमार महासचिव, सैक्टर 51, राजीव चौधरी महासचिव, सैक्टर 61, सतीश अवाना अध्यक्ष, सैक्टर 46, अनिल खन्ना अध्यक्ष, सैक्टर 41, अनिल सिंह अध्यक्ष, सैक्टर 53, ओमवीर बंसल अध्यक्ष, सैक्टर 105, बलराज गोयल अध्यक्ष, सैक्टर 12, पवन गोयल अध्यक्ष, RWA-BCD, सैक्टर 48, मदन लाल शर्मा महासचिव, सैक्टर 27, संदीप कुमार जिंदल महासचिव, RWA-BCD, सैक्टर 48, अनिल प्रकाश रनोत्रा ,अध्यक्ष- सेक्टर-51, सतपाल यादव, अध्यक्ष, सेक्टर 71 , जागृति अपार्टमेंट, Erपुनीत शुक्ला, अध्यक्ष, एवरग्रीन आरडब्ल्यूए, सेक्टर 12 ने अपना समर्थन दिया है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग