Eros Times: ग्रेटर नोएडा यूरोकिड्स इकोविलेज 1 में फादर डे के अवसर पर फादर सन डूओ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने पिता के साथ मिलकर पेंटिंग बनाया जिसका थीम था ’से नो टू चाइल्ड लेबर’। कार्यक्रम में यूरोकिड्स सुपर डैड का खिताब विनायक भारद्वाज और मास्टर शौर्य भारद्वाज को मिला।ड्राइंग कंपीटिशन में तरुण कुमार त्रिशिका पाल, विकायकान्त वार्षने आशवी वार्षने गौरव धुरिआ शनवी धुरिआ तथा क्वेश्चन एंड आंसर राउंड में आशीष बिष्ट और त्रयक्ष बिष्ट विजयी रहे।

फाइंड योर किड्स शूज प्रतियोगिता में प्रवीण गुप्ता और मास्टर विवान गुप्ता विजायी रहे। कार्यक्रम की कनवीनर मोनिका सिंह थी। कार्यक्रम में अर्पिता वर्मा, मोनिका जैन, चारु माथुर और अंजली श्रीवास्तव आदि टीचर्स मौजूद थी।






