मशहूर ट्रैफिक बाबा मुकुल चंद्र जोशी का निधन

आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है…ट्रैफिक नियमो का पालन करे…अब नहीं सुनी देगे ये शब्द… नोएडा के ट्रैफिक बाबा नहीं रहे


नोएडा/EROS TIMES : आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है…. ट्रैफिक नियमो का पालन करे… सुरक्षित घर पहुंचे न माईक पर ये पुकार आपको नोएडा की सडको पर सुनाई देगी और न ही सफेद चोगा पहने लोगों को पर्चे बांटता शख्स। नोएडा के लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने वाले ट्रैफिक बाबा के नाम से मशहूर मुकुल चंद्र जोशी नहीं रहे। नोएडा के वाहन चालकों को 14 साल से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वाले सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में मुकुल चंद्र जोशी पत्नी शोभा जोशी के साथ रहते थे। 83 साल जोशी के दो बेटे हैं। ट्रैफिक बाबा ने जिस तरह की सेहतमंद जिंदगी जी उसी तरह उनका निधन भी हुआ। सुबह वह टहल कर आए और कुछ देर आराम करने के लिए बिस्तर पर लेटे और चिरनिंद्रा में सो गए। ट्रैफिक बाबा के इस निधन को नोएडावासी, पुलिस विभाग भी अपूर्णीय क्षति बता रहा है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गल्ली मोहल्ला निवासी मुकुल चंद्र जोशी वर्ष 1973 में वायु सेना से रिटायर हुए थे। 1995 में वह नोएडा आ गए थे। इनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे 51 वर्षीय नीरज जोशी सिंगापुर में मर्चेंट नेवी में हैं, जबकि दूसरे बेटे 46 वर्षीय राजीव जोशी एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन हैं। यह बंगलुरू में कार्यरत हैं। नोएडा के लोग इन्हें ट्रैफिक बाबा के नाम से जानते थे। मुकुल चंद्र जोशी कैसे ट्रैफिक बाबा बने इसके पीछे एक ऐसी घटना है जिसने उनके जीवन को बादल कर रख दिया। जोशी के एक खास दोस्त के बेटे की 2003 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
वह उनका इकलौता बेटा था। मुकुल को इस हादसे में पता चला कि उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बेटे की मौत के बाद उसके पिता बुरी तरह टूट गए थे। दोस्त का बुरा हाल देख मुकुल जोशी ने उस दिन से लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। इसके बाद वह रोजाना 250 लोगों को पर्चे बांट नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते थे। अपने खर्चे पर नोएडा के अलग-अलग स्थानों हर दिन एक घंटा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते थी।
मुकुल चंद्र जोशी ने हाल मे एक पत्र प्रधानमंत्री को लिखा था की अपने मान की बात कार्यक्रम इस विषय बारे में जरूर बात करे क्योकि सबसे ज्यादा सड़क हादसो में मृत्यु हमारे देश में होती है। ट्रैफिक बाबा एक ऐसे व्यक्ति थे जो नागरिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिक का कर्त्तव्य भी समझते थे। उनका जाना एक जागरूकता अभियान के समाप्त होने जैसा है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग